हम परेशान नहीं हैं लेकिन..: पाकिस्तान के कप्तान
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा कि वह एशिया कप में भारतीय टीम के बर्ताव से परेशान नहीं हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि हाथ मिलाना और ट्रॉफी लेने से मना करना नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह खेल के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘T20 वर्ल्ड कप में हम पर कोई प्रेशर नहीं है। हमें ICC टूर्नामेंट में हर मैच जीतना है।’ पाकिस्तान अपना पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। पता चला है कि पाकिस्तान ने 15 तारीख को इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का ऐलान किया है।










Comments