स्पिन के आगे पस्त
मैनचेस्टर: भारतीय टीम ने महिला T20 विश्व कप में शानदार शुरुआत की। हरमनप्रीत की टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। स्पिनर दीप्ति शर्मा (4-0-10-5) और श्रीचरणी (4-0-21-3) ने अपनी जादुई गेंदों से विरोधी टीम को हैरान कर दिया। नतीजतन, रविवार को खेले गए मैच में भारत ने 64 रनों से शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट हो गई।








Comments