मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर
न्यूयॉर्क: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क की संपत्ति रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयरों की लिस्टिंग के बाद उनकी निजी नेट वर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई। इसके साथ ही, वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं। ट्रिलियनेयर का मतलब है ऐसा व्यक्ति जिसके पास कम से कम 1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति हो। अन्य अमीर लोगों को इस मुकाम तक पहुंचने में अभी कई साल लग सकते हैं।









Comments