समक्का सागर के लिए NOC दें
हैदराबाद: तेलंगाना ने छत्तीसगढ़ सरकार से गोदावरी नदी पर बने समक्का सागर (तुपाकुलगुडेम) बैराज के लिए 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) जारी करने का अनुरोध किया है। तेलंगाना ने कहा है कि समक्का सागर बैराज में पानी जमा होने से छत्तीसगढ़ में जो ज़मीन डूब सकती है, उसके लिए वह मुआवज़ा देने को तैयार है। उसने बताया कि समक्का सागर प्रोजेक्ट को मंज़ूरी मिलने से 4.40 लाख एकड़ ज़मीन की सिंचाई व्यवस्था स्थिर हो जाएगी।










Comments