बिना फेफड़ों के 48 घंटे जिंदा रहा!
एक 33 साल का आदमी बिना फेफड़ों के 48 घंटे जिंदा रहा। यह तब मुमकिन हुआ जब शिकागो नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने दिल तक ऑक्सीजन पहुंचाने और खून पहुंचाने के लिए एक आर्टिफिशियल लंग सिस्टम लगाया। एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम की वजह से मरीज के फेफड़े पूरी तरह खराब हो गए थे, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें निकाल दिया। मेड जर्नल के मुताबिक, 48 घंटे बाद एक डोनर मिला और सफल डबल लंग ट्रांसप्लांट किया गया।










Comments