केंद्र सरकार के वकीलों की फीस बढ़ी
न्याय मंत्रालय ने देश की अदालतों में केंद्र सरकार का केस लड़ने वाले वकीलों की फीस बढ़ा दी है। ग्रुप-A के वकील, जो रेगुलर अपील में शामिल होते हैं और आखिरी सुनवाई तक दलीलें सुनते हैं, उन्हें हर केस के लिए 13,500 रुपये से बढ़ाकर 21,600 रुपये दिए जाएंगे। ग्रुप-B और C के वकीलों को 9,000 से 14,400 रुपये दिए जाएंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीस 11 साल बाद बढ़ाई जाएगी।










Comments