सांसदों के लिए ₹50 करोड़ का 'MSP': संजय राउत का आरोप
मुंबई: शिवसेना (UBT) में संभावित फूट और सात सांसदों के पाला बदलने की अफ़वाहों के बीच, पार्टी सांसद संजय राउत ने सनसनीखेज बयान दिया। राउत ने आरोप लगाया कि उनके सांसदों को पार्टी बदलने के लिए प्रति सांसद ₹50 करोड़ का 'मिनिमम सपोर्ट प्राइस' (MSP) तय किया गया है, जिसमें ₹15 करोड़ का एडवांस पेमेंट भी ऑफ़र किया जा रहा है। इससे पहले, राउत ने कहा था कि इस तरह पाला बदलने के लिए प्रति सांसद ₹15 करोड़ का ऑफ़र दिया जा रहा था।









Comments