अस्मिता क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
कुआलालंपुर: भारतीय शटलर अस्मिता चालिहा मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। गुरुवार को हुए महिला सिंगल्स के प्री-क्वार्टरफाइनल में, अस्मिता ने गोह जिन वेई (मलेशिया) पर 21-13, 21-16 के स्कोर से आसान जीत हासिल की। हालाँकि, दो अन्य भारतीय शटलर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गईं: मालविका बंसोड़ राउंड ऑफ़ 16 में कर्सफेल्ट से हार गईं (21-16, 8-21, 15-21), जबकि देविका सिहाग टॉप सीड चेन युफेई (चीन) से 16-21, 13-21 के स्कोर से हार गईं। डेव कंपाउंड तीरंदाजी कोच नियुक्त










Comments